आवेदन स्क्रूटिनी के क्रम में प्राप्त आपत्तियों से संबंधित प्रमाण-पत्रों की सूची जिले की वेबसाइट www.bokaro.nic.in एवं जिले की RTE वेबसाइट www.rtebokaro.com पर प्रकाशित की गई है।
उक्त के आलोक में सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे आपत्ति से संबंधित आवश्यक अभिलेखों के साथ दिनांक 15.09.2026 की संध्या 5:00 बजे तक RTE Cell, Bokaro के कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दस्तावेज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।