Stay updated with the latest RTE news, updates and notifications
आवेदन स्क्रूटिनी के क्रम में प्राप्त आपत्तियों से संबंधित प्रमाण-पत्रों की सूची जिले की वेबसाइट www.bokaro.nic.in एवं जिले की RTE वेबसाइट www.rtebokaro.com पर प्रकाशित की गई है। उक्त के आलोक में सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे आपत्ति से संबंधित आवश्यक अभिलेखों के साथ दिनांक 15.09.2026 की संध्या 5:00 बजे तक RTE Cell, Bokaro के कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दस्तावेज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
आरटीई प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रण (सत्र 2026–27) सभी संबंधित अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 मार्च 2026 को शाम 4:30 बजे से प्रारंभ होगी। तथा 05 अप्रैल 2026 को शाम 4:30 बजे समाप्त हो जाएगी।
सार्वजनिक सूचना: धोखाधड़ी से सावधान रहें! यदि कोई व्यक्ति आपको कॉल करके या आरटीई प्रवेश के बदले पैसे मांगता है, तो धोखे में न आएं। आरटीई प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से सिस्टम द्वारा स्वचालित है और इसमें किसी भी प्रकार के भुगतान या रिश्वत की आवश्यकता नहीं होती। यदि कोई व्यक्ति विभाग के किसी अधिकारी या कर्मचारी के नाम पर कार्य कर रहा है, तो इसकी तुरंत सूचना DSE Bokaro को दें। सतर्क रहें और ऐसे धोखाधड़ी से बचें।